बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव 'आप' छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल

बेंगलुरु (कर्नाटक) के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव 'आप' छोड़कर बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद भास्कर ने 'आप' में 'पारदर्शिता की कमी' का आरोप लगाते हुए कहा, "पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर चंदा इकट्ठा करती है।" गौरतलब है कि कर्नाटक में मई 2023 के आसपास विधानसभा चुनाव होने हैं।