बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुआ धमाका, कई लोगों के घायल होने की आशंका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु (कर्नाटक) के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को धमाका हुआ जिसमें कम-से-कम 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 'द न्यूज़ मिनट' को बताया कि विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चार घायलों में से तीन लोग कैफे के ही कर्मचारी हैं।