बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु (कर्नाटक) में 'अवसरवादियों व सत्ता के भूखे' नेताओं की बैठक हो रही है। उन्होंने कहा, "अवसरवादियों का ऐसा गठबंधन देश के वर्तमान और भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।" उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के बजाए बेंगलुरु चले गए।