बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में पहले दिन शरद पवार नहीं होंगे शामिल, कल लेंगे बैठक में भाग

एनसीपी के प्रवक्ता महेश तपासे ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि पार्टी प्रमुख शरद पवार व सुप्रिया सुले विपक्ष की बैठक में 18 जुलाई को शामिल होेंगे। गौरतलब है, विपक्ष की दो दिवसीय बैठक की बेंगलुरु में आज से शुरुआत हो रही है। इससे पहले खबर आई थी कि शरद पवार विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगे।