बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी 'आप'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हुई 'आप' की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया है कि 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में 'आप' हिस्सा लेगी। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करने का एलान किया था।