बेअदबी करने वालों को फांसी पर लटका देना चाहिए: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को एक रैली में कहा, "गुरु ग्रंथ साहिब, गीता व कुरान समेत किसी भी धर्म के खिलाफ बेअदबी के दोषी को फांसी पर लटका देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "कट्टरपंथी...हमारी एकता भंग करना चाह रहे हैं।" पंजाब में 24 घंटे के अंदर कथित बेअदबी को लेकर 2 लोगों की हत्या हुई है।