पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में हालिया लिंचिंग की घटनाओं को लेकर कहा है, "बेअदबी गलत है, लेकिन किसी व्यक्ति की हत्या करना भी गलत है, यह क्या तरीका हुआ?" उन्होंने कहा, "देश में कानून है...आप आरोपी को एसजीपीसी के दफ्तर ले जाकर पूछताछ करते हैं और मार देते हैं...यह गैर-कानूनी व अस्वीकार्य है।"