बेकहम के बेटे ब्रुकलिन ने ऐक्ट्रेस निकोला के साथ शेयर कीं तस्वीरें, उन्हें 'पत्नी' बताया
इंग्लिश फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन ने इंस्टाग्राम पर अमेरिकी अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज़ के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनसे उन्होंने जुलाई, 2020 में सगाई की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा, "हम 2022 में आ गए हैं...मैं और मेरी पत्नी।" यह लिखकर उन्होंने एक-दूसरे से शादी की अटकलों को हवा दे दी है।