बेगूसराय सीट पर कन्हैया कुमार के दावे के बीच सीपीआई ने इस सीट पर उतारा उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के दावे के बीच महागठबंधन में शामिल सीपीआई ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है। सीपीआई महासचिव डी राजा ने पूर्व विधायक अवधेश राय को उम्मीदवार घोषित किया है। कन्हैया 2019 में सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय से लड़े थे और गिरिराज सिंह (बीजेपी) ने उन्हें हराया था।