रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बेचैनी की शिकायत के चलते बीती रात को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया जहां उनके कई टेस्ट हुए। बकौल रिपोर्ट्स, दीपिका अब बेहतर हैं। कुछ महीने पहले हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका का हार्ट रेट बढ़ गया था जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं।