बेटर डॉट कॉम से निकाले गए 900 कर्मियों को 1-2 हफ्ते का मुआवज़ा देना चाहते थे सीईओ: खबर

बिज़नेस इनसाइडर ने बेटर डॉट कॉम के मौजूदा व पूर्व कर्मियों के हवाले से बताया है कि सीईओ विशाल गर्ग ज़ूम कॉल पर निकाले गए 900 कर्मियों को 1-2 हफ्ते के वेतन के बराबर मुआवज़ा देना चाहते थे। उन्होंने अधिकारियों के दबाव के बाद इसे 4-हफ्ते तक किया। हालांकि, मुकदमे की धमकी के बाद यह 60 दिन कर दिया गया।