बेटा राज धर्म का पालन करेगा और मैं राष्ट्र धर्म का: बीजेपी सांसद जयंत के वोट को लेकर यशवंत
राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि वह अपने बेटे और बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा का समर्थन नहीं मिलने को लेकर किसी भी धर्म संकट में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह (जयंत) अपने राज धर्म का पालन करेगा, मैं अपने राष्ट्र धर्म का पालन करूंगा। 18-जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा।