बेटियों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान की करेगी शुरुआत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया है कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "हेल्पलाइन के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा...जिस पर शिकायत करने से प्राथमिकता पर कार्रवाई होगी। लड़कियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर...पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जाएगी।"