बेटी के ट्रोल होने के बाद तय किया कि बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डालेंगे: आयुष
अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा है कि मैंने पिछले साल अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया था जिसपर किसी ने कमेंट किया 'इसके तो बाल ही नहीं हैं'। उन्होंने आगे कहा, "तब हमने बतौर माता-पिता...फैसला किया...बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे...क्योंकि ये उनके साथ गलत होगा...बड़े होकर अगर वह आना चाहें तो ये उनकी मर्ज़ी होगी।"