बेटी के लिए दूध पंप कर रही हूं; 36 घंटे से नहीं मिली: कोविड-19 पॉज़िटिव ऐक्ट्रेस शिखा

टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेत्री शिखा सिंह ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने लिखा, "36 घंटे हो गए...मुझे अलायना (बेटी) से मिले हुए...मैं अब भी उसे स्तनपान करा रही थी...मैं अपना दूध पंप कर रही हूं...और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसे दे रही हूं। यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है।"