बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार नज़र आईं अनुष्का शर्मा, सामने आईं तस्वीरें

ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार नज़र आई हैं। उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में पति व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, उनकी पत्नी विनी रमन और फाफ डुप्लेसी समेत कुछ लोग शामिल हुए। गौरतलब है, अकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ था।