अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने पिछले साल ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर पहली बार बातचीत की है। उन्होंने 'कॉफी विद करण-7' में कहा, "हम जिस दौर से गुज़रे हैं उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। (इस मुश्किल समय में) हमारे सभी दोस्त और कई ऐसे लोग...जिन्हें हम नहीं जानते...हमारे साथ खड़े रहे।"