बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख को पत्रकारों ने घेरा, वीडियो सामने आया

गुरुवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल में अपने बेटे आर्यन खान से मिलकर बाहर आए अभिनेता शाहरुख खान को पत्रकारों ने घेर लिया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पत्रकार कह रहा है, "आपकी बेटे से क्या बातचीत हुई है शाहरुख?" हालांकि, शाहरुख पत्रकारों से इस बारे में कोई भी बात किए बिना चले गए।