बेटे की मौत के बाद भगवान की मूर्तियां घर से बाहर फेंककर मंदिर बंद कर दिया था: शेखर सुमन

अभिनेता शेखर सुमन ने 'कनेक्ट एफएम कनाडा' से हुई बातचीत में बताया है कि उनके 11 वर्षीय बेटे आयुष के निधन के बाद उनका भगवान से भरोसा उठ गया था। उन्होंने कहा, "घर में भगवान की जितनी मूर्तियां थीं सबको फेंककर मंदिर बंद कर दिया था।" ऐक्टर ने आगे कहा, "मैंने सोचा था कि भगवान पर कभी विश्वास नहीं करूंगा।"