बेटे के साथ रहने की लड़ाई अपनी जगह है पर भगवान करे श्वेता जल्द ठीक हों: उनके पूर्व पति
अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर उनके पूर्व पति अभिनव कोहली ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा, "बेटे के साथ रहने की मेरी लड़ाई अपनी जगह है...पर भगवान करे श्वेता जल्द तंदरुस्त हो जाएं।" बकौल अभिनव, "...ऐक्टर ज़रूरत से ज़्यादा बॉडी बनाते रहते हैं…फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है।"