बेटे ने कहा 'मैं आर्यन को जेल में अकेला नहीं छोड़ूंगा, उसे कोई नुकसान न हो': अरबाज़ के पिता

मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में सह-आरोपी अरबाज़ मर्चेंट ने जेल में मिलने गए अपने पिता असलम से कहा है, "मैं आर्यन को जेल में अकेला नहीं छोड़ूंगा और आर्यन को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।" असलम ने यह बात 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताई है। असलम ने कहा, "मैं इन शब्दों से बहुत प्रभावित हुआ...उसके लिए दोस्ती सबसे ऊपर है।"