बेटे पर रेप का आरोप गलत है, यह राजनीतिक साज़िश: राजस्थान के कांग्रेस विधायक जोहरी
राजस्थान के कांग्रेस विधायक जोहरी लाल मीणा ने कहा है कि उनके बेटे पर लगा रेप का आरोप गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, "(यह) मेरी लोकप्रियता को देखकर रची गई एक राजनीतिक साज़िश है...इससे पहले भी मुझपर लगे आरोप गलत निकले।" गौरतलब है, उनके बेटे और 2-अन्य पर एक नाबालिग लड़की का गैंगरेप करने का मामला दर्ज हुआ है।