गुजरात सरकार के नए मंत्रिमंडल के शपथ-ग्रहण के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खुद बेदाग दिखने व नाकामियों को छिपाने के लिए रूपाणी कैबिनेट के सभी 22 मंत्रियों को बाहर किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछा, "मोदी जी, यदि वे सभी नाकाबिल थे तो उन्हें मंत्री क्यों बनाया और काबिल थे तो कैबिनेट से निकाला क्यों?"