इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे ऐशेज़ टेस्ट की आखिरी गेंद से पहले नर्वसनेस के कारण अपना चेहरा टी-शर्ट से छिपा लिया। गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 1 विकेट की ज़रूरत थी लेकिन जेम्स ऐंडरसन व स्टुअर्ट ब्रॉड नॉट-आउट लौटे और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।