साइना नेहवाल के पति और शटलर पारुपल्ली कश्यप ने साइना को लेकर किए गए ऐक्टर सिद्धार्थ के कथित अभद्र ट्वीट को लेकर कहा है, "यह हमारे लिए परेशान करने वाला है...अपनी राय रखिए लेकिन बेहतर शब्दों का चयन करिए।" पारुपल्ली ने ट्वीट को अपमानजनक बताया और कहा, "मुझे लगता है कि आपने सोचा था कि ऐसे बात कहना अच्छा था।"