'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग कर रहे अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इसकी प्रोड्यूसर कंगना रनौत के लिए कहा है कि वह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं और टीम उनके साथ बहुत खुश है। उन्होंने कहा, "जैसे वह अपने ऐक्टर्स को सराहती हैं और उनका खयाल रखती हैं वह अद्भुत है।" बकौल सिद्दीकी, "उनके सुझाव फिल्म में सुधार के लिए होते हैं।"