inshorts

बैंगन लेकर लोकसभा पहुंचीं टीएमसी सांसद; कहा- ईंधन नहीं मिलता इसलिए बैंगन कच्चा खा जाती हूं

पश्चिम बंगाल की बारासात सीट से टीएमसी की लोकसभा सांसद काकोली घोष सोमवार को सदन में बैंगन लेकर भाषण देने पहुंचीं। भाषण के दौरान उन्होंने बैंगन को दांतों से काटा और कहा, “ये सब्ज़ी (बैंगन) मैं कच्ची खा जाती हूं क्योंकि ईंधन नहीं मिलता है। पिछले कुछ महीनों में एलपीजी सिलिंडर के दाम 4 बार बढ़ाए गए।”