'बैंडिट क्वीन' के लिए ₹50,000 मिले थे, 6 साल बाद 3 गुना चार्ज किया था: मनोज
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'मैशेबल मिडल ईस्ट' को दिए गए इंटरव्यू में 'पहली सैलरी कितनी थी' सवाल पर कहा है कि उन्हें फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के लिए ₹50,000 फीस मिली थी। उन्होंने कहा, "(वो फिल्म करने के) 6-साल बाद मैंने एक और फिल्म की...उसका नाम नहीं लूंगा लेकिन मैंने उसके लिए (अपनी फीस 3 गुना बढ़ाकर) ₹1,50,000 चार्ज किया था।"