बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी टीम को बधाई: 'आरआरआर' पर अजय देवगन

'आरआरआर' के दुनियाभर में ₹1000 करोड़ से अधिक कमाने पर फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले ऐक्टर अजय देवगन ने खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया कि फिल्म के शानदार प्रदर्शन और बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 'आरआरआर' की पूरी टीम को बधाई। गौरतलब है कि फिल्म ने रिलीज़ के 16 दिन बाद यह उपलब्धि हासिल की।