फ्लोरिडा (अमेरिका) के एक होटल में ऐक्टर-कॉमेडियन बॉब सैगेट के मृत मिलने के लगभग 1-माह बाद उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा है, "अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि...सिर में चोट के चलते उनकी मौत हुई थी।" बकौल बयान, "उन्हें अनजाने में किसी चीज़ से सिर के पीछे चोट लगी...जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया...और सोने चले गए।"