ऐक्टर बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह, उनके पिता धर्मेंद्र और उनकी बहनें विजेता व अजीता नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में बॉबी अपने पिता की गोद पर बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर धर्मेंद्र ने लिखा, "मेरे बच्चों, मैं आपसे प्यार करता हूं, खूबसूरत यादें।"