बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए की स्थगित
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई ड्रग्स क्रूज़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने कहा, "हम कल दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करेंगे।" इसके अलावा, कोर्ट ड्रग्स मामले में सह-आरोपियों अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी ज़मानत याचिकाओं पर कल सुनवाई जारी रखेगा।