अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर कहा है, "ये कुछ लोगों का समूह है...वे बॉलीवुड से नफरत करते हैं...इसे बर्बाद करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "वे इससे कमा रहे हैं...हमारे पास काफी सुबूत हैं कि...ये अधिकतर पेड ट्रेंड होते हैं।" बकौल स्वरा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद...(नेपोटिज़्म को लेकर) आलिया भट्ट को...नकारात्मकता झेलनी पड़ी...जो गलत था।"