बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स ने महामारी में दोगुनी की अपनी फीस, गरीबों की सैलरी काट रहे: रोनित
अभिनेता रोनित रॉय ने कहा है कि बॉलीवुड के सभी ए-लिस्टर्स ने महामारी के दौरान अपनी फीस दोगुनी कर दी है और वे गरीब लोगों का पैसा काट रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में जो हो रहा है वह बहुत ही गलत है।" बकौल रोनित, "ऐसे लोगों का वेतन काटना...घिनौना है जो समृद्ध पृष्ठभूमि से नहीं आते।"