बॉलीवुड के मशहूर ऐक्टर्स के बच्चों से पूछताछ की जा रही है: क्रूज़ पर रेव पार्टी को लेकर एनसीबी

मुंबई के पास क्रूज़ पर चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने कहा है कि बॉलीवुड के मशहूर ऐक्टर्स के बच्चों से इसे लेकर पूछताछ चल रही है। इस मामले में दिल्ली की रहने वाली 3 महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। एनसीबी ने पार्टी से ड्रग्स बरामद किए हैं।