बॉलीवुड फिल्मों से भारतीय संस्कृति गायब हो रही है, साउथ में ऐसा नहीं है: रवीना

फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' की ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों से भारतीय संस्कृति गायब होती जा रही है जबकि साउथ इंडस्ट्री ने अपनी संस्कृति और रीति-रिवाज़ों को पकड़कर रखा है। बकौल ऐक्ट्रेस, "मुंबई में जो हम स्क्रिप्ट लिख रहे हैं उसमें इस चीज़ की कमी है...जिसे जनता पहचानती है उससे हम दूर जा रहे हैं।"