बॉलीवुड भूल गया है कि हीरो की एंट्री पर धूल उड़नी चाहिए, सीटियां बजनी चाहिए: संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने कहा है कि फिल्मों में हीरो की एंट्री कैसी होनी चाहिए यह बात बॉलीवुड भूल चुका है। उन्होंने कहा, "एक हीरो की एंट्री शानदार होनी चाहिए...वह चले तो धूल उड़नी चाहिए...सीटियां बजनी चाहिए। यह कई वर्षों से हमारी फिल्मों से गायब है।" बकौल ऐक्टर, "साउथ फिल्म इंडस्ट्री इसे नहीं भूली है...वहां अब भी ऐसा होता है।"