inshorts

बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर सलमान ने आगामी फिल्म का लंबे बालों में अपना लुक किया शेयर

बॉलीवुड में शुक्रवार को 34 साल पूरे होने पर सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई...किसी की जान' का अपना लुक शेयर किया। सलमान द्वारा शेयर किए फर्स्ट लुक वीडियो में वह लंबे बालों में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान ने 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।