ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 'फिल्म कंपैनियन' से कहा है, "बॉलीवुड में काम मिले या ना मिले, रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता है।" उन्होंने कहा, "मुझे बॉलीवुड में काम करना भी नहीं है, मेरी कोई इच्छा नहीं है कि बॉलीवुड में बहुत महान कलाकार बन जाऊं। मैं म्यूज़िक को प्यार करता हूं...बिना किसी की मर्ज़ी के म्यूज़िक कर सकता हूं।"