बॉलीवुड में टीवी ऐक्टर्स के लिए कोई बाधा नहीं है, शाहरुख खान भी टीवी से ही आए: डोनल

टीवी ऐक्ट्रेस डोनल बिष्ट के मुताबिक, लोगों का यह कहना सही नहीं है कि छोटे पर्दे के ऐक्टर्स को बॉलीवुड में भेदभाव झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा, "सबकी अपनी जर्नी है...शाहरुख खान और मृणाल ठाकुर भी टीवी से आए...यहां ऐसी कोई बाधा नहीं है।" बकौल डोनल, "आप अपने काम को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं...तो कुछ भी आपको नहीं रोक सकता।"