फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि बॉलीवुड में रिश्ते काम के अनुरूप बहुत सीज़नल (परिस्थितियों के अनुसार) होते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सीज़नल रिलेशनशिप्स में विश्वास नहीं....क्योंकि लोगों को लोगों की ज़रूरत होती है और ज़िंदगी ऐसे ही चलती है।" बकौल करण, "अगर मैं आपसे मिलता हूं...हम बातचीत करते हैं...तो आपको यह संबंध बनाए रखना चाहिए।"