पुणे के कोथरुड में बोरे में नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद 21-वर्षीय एक शख्स को उसके यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल अधिकारी, "आरोपी मृतक के पड़ोस में रहता था और हमने आईपीसी की धारा-377 (अप्राकृतिक सेक्स) व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।" पुलिस के अनुसार, लड़का मूक-बधिर था।