मध्य प्रदेश के एक शख्स द्वारा वाहन की नंबर प्लेट के इस्तेमाल के लिए विक्की कौशल के खिलाफ दर्ज शिकायत के मामले में पुलिस ने कहा है कि फिल्म में इस्तेमाल बाइक का नंबर शिकायतकर्ता के नंबर से अलग है। बकौल पुलिस, "सारी गलतफहमी...नंबर प्लेट पर लगे बोल्ट...के कारण हुई...बोल्ट की वजह से 1 नंबर 4 जैसा दिख रहा था।"