बोहरी मुस्लिम हूं जहां जल्दी शादी होती है, मुझ पर भी पेरेंट्स का दबाव था: नुशरत भरूचा
अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने शादी को लेकर कहा है, "मैं एक बोहरी मुस्लिम परिवार से हूं जहां लड़कियों की जल्दी शादी होती है।" उन्होंने आगे कहा, "यहां लड़कों की शादी भी जल्दी होती है...1-2 फिल्मों के बाद मुझ पर भी शादी का दबाव था...मैंने अपने माता-पिता से कहा था कि 'सिर्फ एक और फिल्म' करने के बाद शादी कर लूंगी।"