अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उनकी हालिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आलोचना...समीक्षा, राय और प्रतिक्रिया दर्शकों का अधिकार है...हम बस उम्मीद करते हैं...सकारात्मक चीज़ें अधिक सामने आएं।" बकौल आलिया, "फिल्म रिलीज़ होने के बाद लग रहा है...पॉज़िटिव चीज़ें ज़्यादा आ रही हैं...वरना जो बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई है...वह होता नहीं।"