फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अच्छे प्रदर्शन के बीच मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने कहा है, "नैशनल सिनेमा डे अब 23-सितंबर को मनाया जाएगा...पहले यह 16-सितंबर को मनाया जाना था।" एमएआई ने कहा, "इस अवसर पर पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल और डिलाइट समेत देशभर के मल्टीप्लेक्स में 4,000 से अधिक स्क्रीन्स पर ₹75 के टिकट मूल्य पर फिल्में दिखाई जाएंगी।"