'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन का संदर्भ देते हुए एक यूज़र ने फिल्म के लॉजिक पर सवाल उठाया और लिखा, "आश्रम एक रहस्यमयी स्थान है....लेकिन पता गूगल मैप पर उपलब्ध है?" करण जौहर ने इसपर कहा, "अन्य लोगों की तरह गुरुजी भी दुनिया में रह रहे हैं...कोई नहीं जानता...कि वह ब्रम्हांश के नेता हैं...इसलिए दुनिया में...उनका पता मैप पर उपलब्ध है!"