'ब्रह्मास्त्र' के बजट का अनुमान लगाने वालीं रिपोर्ट्स पर ऐक्टर रणबीर कपूर ने 'दैनिक भास्कर' से कहा है, "ये सभी गलत हैं। हमने फिल्म के पार्ट 1 में जो आग के वीएफएक्स या सुपर पावर्स के इफेक्ट्स आदि के जो असेट्स बनाए, उनका इस्तेमाल 3 फिल्मों में होगा।" उन्होंने कहा, "इस फिल्म की इकोनॉमिक्स अन्य फिल्मों की तरह नहीं है।"