'ब्रह्मास्त्र' के साथ बड़ी हुईं आलिया, 21 की उम्र में साइन की थी फिल्म: करण

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के निर्माता करण जौहर ने कहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बिना सवाल किए इस फिल्म को 7 साल दिए हैं। करण ने कहा, ''आलिया 'ब्रह्मास्त्र' के साथ बड़ी हुईं हैं। जब उन्होंने फिल्म साइन की थी...तब वह 21 साल की थीं और अब वह 28(साल) की हैं...फिल्म रिलीज़ होने पर 29 की हो जाएंगी।''