पीवीआर के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन: शिवा' की रिलीज़ के दिन थिएटर चेन पीवीआर और आईनॉक्स का बाज़ार पूंजीकरण ₹800 करोड़ से अधिक घटने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'गलत' जानकारी बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "क्या समझ की कमी है या इसे (रिपोर्ट को) जानबूझकर संदेह पैदा करने के लिए बनाया गया है?"